PM Awas Yojana Beneficiary List : देश के लाखों गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के तहत नई लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है, जिसमें उन परिवारों को शामिल किया गया है जिन्हें पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से ₹1,20,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। अगर आप भी लंबे समय से इस योजना का फायदा मिलने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है, क्योंकि नई लिस्ट में आपका नाम शामिल हो सकता है।
आज के समय में लाखों गरीब परिवार आज भी कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। बारिश, सर्दी और गर्मी में घर की छत और दीवारें टूटने लगती हैं, जिससे परिवार असुरक्षित जिंदगी जीते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। इसी योजना के माध्यम से अब तक लाखों लोग पक्के घर के सपने को पूरा कर चुके हैं और यह नई सूची उन सभी लोगों के लिए जीवन बदलने का सुनहरा मौका है।
PM Awas Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, बेघर या कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता देकर पक्का घर बनवाना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवार के लोगों को पक्का घर बनाने के लिए 1,20,000 रुपए की सहायता राशि और शहरी क्षेत्र में यह सहायता राशि 1,30,000 रुपए दी जाती है जिसका भुगतान अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है।
यह भी पढ़े : SIR Form Kaise Bhare 2025 : SIR फॉर्म नहीं भरा तो कट जाएगा तुरंत नाम, फॉर्म भरने का आसान तरीका देखें

इस बार जारी की गई नई लिस्ट में बड़े स्तर पर परिवारों के नाम जोड़े गए हैं। कई ऐसे लोग जिन्हें पहले पात्रता के बावजूद लाभ नहीं मिला था, इस बार शामिल हो सकते हैं। अगर आपका नाम अभी तक नहीं जुड़ा था, तो इस लिस्ट को जरूर चेक करें, क्योंकि यह सूची जिला और पंचायत स्तर पर उपलब्ध है।
किन लोगों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जारी की गई नई लिस्ट में सिर्फ निम्न परिवारों को प्राथमिकता दी गई है
- बेहद गरीब और बेघर परिवार
- जिनके पास खुद का मकान नहीं है
- कच्चे या जर्जर घर में रहने वाले लोग
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्डधारक
- विधवा, दिव्यांग और वृद्धजन परिवार
- सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC) सूची में शामिल लोग
PM Awas Yojana Beneficiary List कैसे चेक करें
नई सूची को ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। बस नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in को खोलें।
- होम पेज पर Stakeholder सेक्शन में जाएं।
- अब IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और Get OTP के बटन पर क्लिक करें
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
- अब आपके सामने पूरी Beneficiary List खुल जाएगी।
- यहां आप अपना नाम, किस्त की स्थिति और भुगतान विवरण देख सकते हैं।
अगर आप गरीब परिवार से आते हैं और पक्का घर बनाना चाहते हैं, तो यह अवसर बिल्कुल न चूकें। नई सूची जारी हो चुकी है, इसलिए तुरंत ऑनलाइन चेक करें कि आपका नाम शामिल है या नहीं। अगर आपका नाम है, तो जल्द ही किस्त की राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी और आप अपने सपनों का घर बनाना शुरू कर सकते हैं।