PM Vishwakarma Yojana Registration : पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे ₹15,000 और ₹500 प्रतिदिन

PM Vishwakarma Yojana Registration : देशभर के पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। PM Vishwakarma Yojana के तहत सरकार की ओर से नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2025 से दोबारा शुरू कर दी गई है। अब इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थियों को ₹15,000 की आर्थिक सहायता, साथ ही ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा, जिससे वे अपनी कला, हुनर और रोजगार को और मजबूत बना सकें। यदि आप भी किसी पारंपरिक कारीगरी से जुड़े हैं, तो यह अवसर आपके लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य देश के कुशल कारीगरों को आधुनिक तकनीक और वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने काम को बड़े स्तर पर आगे बढ़ा सकें। हजारों लोग रजिस्ट्रेशन करके लाभ उठा चुके हैं, और अब नए आवेदन शुरू होते ही भारी संख्या में लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपको ₹15,000 की सहायता और फ्री ट्रेनिंग के साथ सर्टिफिकेट मिले, तो आवेदन करने का तरीका नीचे दिया गया है।

PM Vishwakarma Yojana क्या है?


यह योजना पारंपरिक शिल्पकारों, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत 18 प्राचीन पारंपरिक व्यवसायों के लोगों को प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता, फाइनेंस, आधुनिक तकनीक, डिजिटल ट्रांजैक्शन स्किल और मार्केटिंग सपोर्ट दिया जाता है। सरकार का लक्ष्य है कि देश के पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उनकी कला को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़े : ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में पेंशन के ₹3000 आना शुरू, यहां से चेक करें

PM Vishwakarma Yojana Registration

किन लोगों को मिलेगा लाभ


PM Vishwakarma Yojana के लिए वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे जो पारंपरिक कारीगार श्रेणी में आते हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं।

  • बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, नाई, कढ़ाई-कारीगर, हथकरघा बुनकर
  • मछली जाल बनाने वाले, खिलौना निर्माता, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार
  • दर्जी, हथकरघा कामगार, ठठेरा, चमड़ा उद्योग कारीगर आदि
    साथ ही, आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह भारत का निवासी होना चाहिए। लाभ उसी को मिलेगा जो किसी सरकारी नौकरी में न हो।

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रमुख लाभ


इस योजना के तहत लाभार्थियों को निम्न सहायता दी जाएगी:

  • ₹15,000 टूलकिट सहायता जिससे वे अपने कामकाज के उपकरण खरीद सकें
  • ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन भत्ता
  • फ्री स्किल ट्रेनिंग + सरकारी सर्टिफिकेट
  • बिना गारंटी लोन सुविधा (पहला चरण ₹1 लाख, दूसरा चरण ₹2 लाख तक)
  • मार्केट लिंकिंग और ई-कॉमर्स पर बिक्री का अवसर

PM Vishwakarma Yojana Registration कैसे करें?


यदि आप पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो यहां पर दिए गए समस्त जानकारी को स्टेप बाय स्टेप पढ़ें और फिर इस प्रक्रिया को अपनाएं।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में ब्राउज़र खोलें और pmvishwakarma.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर Registration / Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और मोबाइल OTP से लॉगिन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, काम का विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद आपका आवेदन संबंधित विभाग द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
  • चयन होने पर ट्रेनिंग, सहायता राशि और ₹500 प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा।

PM Vishwakarma Yojana पारंपरिक कारीगरों के लिए बेहद लाभदायक योजना है, जो कौशल को विकसित करने के साथ आर्थिक मजबूती भी प्रदान करती है। सरकार ने नए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं, इसलिए यदि आप भी किसी पारंपरिक कला या काम से जुड़े हैं, तो तुरंत आवेदन करें और ₹15,000 सहायता, फ्री ट्रेनिंग और ₹500 प्रतिदिन भत्ता का लाभ उठाएं। यह अवसर आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Leave a Comment