SSC CPO Admit Card 2025 : एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी जारी, यहां से तुरंत डाउनलोड करें

SSC CPO Admit Card 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है जो लंबे समय से एसएससी सीपीओ परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने SSC CPO 2025 के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी है, और अब अभ्यर्थी आसानी से यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर और किस दिन आयोजित होने वाली है।
SSC की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सीपीओ परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल एडमिट कार्ड के आधार पर मिलेगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें।

SSC CPO Admit Card 2025 – लेटेस्ट अपडेट


SSC ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और CAPFs के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब यह देख सकते हैं कि उन्हें कौन सा परीक्षा शहर अलॉट हुआ है और उनकी परीक्षा किस तिथि को होगी। SSC CPO 2025 के लिए आवेदन 26 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे। इसके बाद 17 नवंबर से 21 नवंबर तक एग्जाम सिटी चयन की विंडो खुली थी।

यह भी पढ़े : Farmer ID Card डाउनलोड होना शुरू, बस ऐसे करें कुछ स्टेप और आपका कार्ड तुरंत मोबाइल में आएगा

SSC CPO Admit Card 2025

अब जब एग्जाम सिटी जारी हो चुकी है, तो उम्मीद है कि एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सभी उम्मीदवार इसे समय रहते डाउनलोड कर लें।

SSC CPO Exam City Check Kaise Kare?


एसएससी सीपीओ एक्जाम सिटी चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए ‘Exam City Information’ या ‘Know Your Exam City’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आप डायरेक्ट लॉगिन पेज पर भी जा सकते हैं।
  • नया पेज खुलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने आपकी एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट दिखाई दे जाएगी।
  • जब एडमिट कार्ड जारी होगा, तो इसी पेज से उसे भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

SSC CPO Admit Card 2025 कब आएगा?


एग्जाम सिटी जारी होने के बाद अब एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। आमतौर पर SSC परीक्षा से 4–5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, इसलिए अनुमान है कि एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगा।

Leave a Comment